अरुणाचल के सभी जिलों में असम के दो निजी न्यूज चैनलों के विरुद्ध शिकायत दर्ज
इटानगर, 01 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश कई जिलो से अनेक लोगों ने असम के दो निजी न्यूज़ टीवी चैनलों के अधिकारियों के खिलाफ कथित तौर पर झूठी रिपोर्ट प्रसारित करने का
आरोप लगाते हुए कई शिकायत दर्ज की गई हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस घटना के बाद भाजपा
नेताओं, समर्थकों और यहां तक कि आम लोगों की ओर से राज्यव्यापी
आक्रोश फैल गया है।
सूत्रों के अनुसार विभिन्न जिलों के पुलिस स्टेशनों में दर्ज शिकायतों की
प्रतियों से पता चलता है कि भाजपा पदाधिकारियों, भारतीय जनता युवा
मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं, पार्टी समर्थकों और कई अन्य व्यक्तियों ने न्यूज चैनलों के
प्रबंधन और संपादकीय टीम के पदाधिकारियों के नाम से शिकायत दर्ज कराते हुए कथित तौर पर अपुष्ट जानकारी प्रकाशित और
प्रसारित करने के आरोप पर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य के इटानगर, नामसाई, मेबो, रागा, तवांग, चांगलांग, जयरामपुर, लोंगडिंग, चोंगखाम, संग्राम, दापोरिजो, बोलेंग, सेइजोसा, पक्के केसांग और राज्य भर के कई अन्य स्थानों के पुलिस
स्टेशनों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
शिकायतों में याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि समाचार रिपोर्ट में झूठा दावा
किया गया था कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं
और इसे तथ्यों की उचित पुष्टि किए बिना प्रकाशित किया गया था। उन्होंने तर्क दिया
कि इस रिपोर्ट ने जनता में भ्रम पैदा किया, मुख्यमंत्री की
प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया और राज्य के लोकतांत्रिक शासन में
जनता के विश्वास को कमजोर किया।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

