home page

बिजली विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं पर वित्त समिति की बैठक

 | 
बिजली विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं पर वित्त समिति की बैठक


गुवाहाटी, 22 अगस्त (हि.स.)। असम के वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने शनिवार को बिजली विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय सहमति देने के लिए विशेष स्थायी वित्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में दोनों योजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की गई और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन से राज्य के बिजली ढांचे को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश