सुधाकंठ के समाधि स्थल पर पहुंचे बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक कुणाल गांजावाला
गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक कुणाल गांजावाला गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचकर सुधाकंठ भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की समाधि स्थल पर उपस्थित हुए। बोरझार हवाई अड्डे से सीधे जालुकबाड़ी स्थित डॉ. भूपेन हजारिका समन्वय तीर्थ पहुंचकर उन्होंने विश्वप्रसिद्ध कलाकार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. हजारिका को याद करने के साथ-साथ कुणाल गांजावाला ने असम के प्रिय कलाकार जुबिन गर्ग के प्रति भी सम्मान प्रकट किया। इस लोकप्रिय बॉलीवुड गायक ने जुबिन गर्ग के गीत गाकर दिवंगत कलाकार के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि प्रिय कलाकार जुबिन गर्ग के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुणाल गांजावाला असम आए हैं।
बुधवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित उस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार को वे गुवाहाटी पहुंचे। डॉ. भूपेन हजारिका की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कलाकार कुणाल गांजावाला वहां से 'जुबिन क्षेत्र' के लिए रवाना हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर

