home page

पिता ने कहा, रामानुज का शव घर भेजा जाए तो मैं ले लूंगा

 | 
पिता ने कहा, रामानुज का शव घर भेजा जाए तो मैं ले लूंगा


गुवाहाटी, 14 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के वशिष्ठपुर क्षेत्र में पत्नी की कथित हत्या के आरोपित रामानुज गोस्वामी के शव को लेने के लिए गुवाहाटी आने में उनके पिता ने असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से गुवाहाटी जाकर अपने बेटे का शव लेने की स्थिति में नहीं हैं।

रामानुज के पिता ने कहा कि यदि सरकार उनके बेटे का शव उनके घर भेज देती है तो वह शव को स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार रामानुज का शव मेरे घर भेज देती है तो मैं ले लूंगा।”

पुलिस के अनुसार, रामानुज को पत्नी की कथित हत्या के मामले में पिछले सात दिनों से पुलिस हिरासत में रखा गया था। सोमवार तड़के चिकित्सकीय जांच के लिए उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नरकासुर पहाड़ क्षेत्र में उसने कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश