home page

बेटे के हमले में पिता की मौत, दूधनै में हत्या से सनसनी

 | 
बेटे के हमले में पिता की मौत, दूधनै में हत्या से सनसनी


ग्वालपाड़ा (असम), 08 सितंबर (हि.स.)। असम के दूधनै के द्वारापार में बेटे द्वारा कथित रूप से किए गए हमले में पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष राभा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुभाष राभा पर उनके बेटे प्रसाद राभा ने कथित तौर पर धारदार दाव से हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश