फकीराग्राम मंडल भाजपा की मासिक पदाधिकारी बैठक आयोजित
कोकराझार (असम), 04 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति एवं कोकराझार जिला समिति के निर्देशानुसार रविवार को शक्तिआश्रम (चोकापारा) स्थित भाजपा के फकीराग्राम मंडल कार्यालय में मंडल की मासिक पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई।
फकीराग्राम मंडल भाजपा अध्यक्ष चनमोहन राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी दिपांजली देवी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महासचिव तथा शक्ति केंद्र प्रमुखों ने हिस्सा लिया।
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राज्य एवं जिला समिति के निर्देशानुसार जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
अभियान के तहत बैठक के बाद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

