धुबड़ी में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, नकली चिकित्सक पर पुलिस की कार्रवाई
| Jun 26, 2026, 19:28 IST
धुबड़ी (असम), 26 जून (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले में फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक कथित नकली एमबीबीएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अलहाज जाकिर हुसैन मियां के रूप में हुई है। आरोप है कि वह बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने धुबड़ी के हालाकुरा क्षेत्र में जोनमणि मेडिकल नाम से एक फार्मेसी भी संचालित कर रखा था। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस उसके दस्तावेजों तथा अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

