home page

असम के छिपाझार में नाइट बस से नकली सोने के साथ महिला गिरफ्तार

 | 
असम के छिपाझार में नाइट बस से नकली सोने के साथ महिला गिरफ्तार


दरंग (असम), 3 नवंबर (हि.स.)। असम के दरंग जिले के छिपाझार में पुलिस ने एक नाइट बस से नकली सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान जेस्मिना खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के कब्जे से नकली सोने के पांच कलश बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला नाइट बस से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बस में तलाशी अभियान चलाया और उसके पास से पांच नकली सोने के कलश जब्त किए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली सोने के कलश कहां से लाए गए थे और क्या इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश