home page

गुवाहाटी में नकली नोटों का कारोबार, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
गुवाहाटी में नकली नोटों का कारोबार, दो तस्कर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 18 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी में नकली नोटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काहिलीपाड़ा पुलिस ने दक्षिणगांव इलाके में देर रात अभियान चलाकर दो कथित नकली नोट तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिणगांव में अभियान चलाया और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से काफी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए।

पुलिस ने नकली नोटों के स्रोत और उन्हें कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच शुरू कर दी है। बरामद नकली नोटों की संख्या और मूल्यवर्ग के संबंध में विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ कर नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश