असम के पाठशाला में यूनियन बैंक के एटीएम से निकला 500 रुपये का कथित जाली नोट
| Nov 15, 2026, 11:36 IST
गुवाहाटी, 15 नवंबर (हि.स.)। असम के बजाली जिले के पाठशाला में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से कथित तौर पर 500 रुपये का जाली नोट निकलने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाठशाला के कुकुआ बाटाबारी निवासी अतुल पाटगिरी ने यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकाले थे। इसी दौरान उन्हें 500 रुपये का एक कथित जाली नोट मिला। नोट को देखने के बाद उन्होंने इस मामले को लेकर चिंता जताई।
अतुल पाटगिरी ने घटना की उचित जांच कराने की मांग की है। एटीएम से जाली नोट निकलने के आरोप ने बैंक की नकदी जांच व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले में बैंक अधिकारियों की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

