फेसबुक आतंकवाद असम के लिए नई चुनौती : विधायक मानव डेका
| Jul 14, 2026, 17:39 IST
गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। भाजपा विधायक मानव डेका ने मंगलवार को असम विधानसभा में कहा कि राज्य में अब एक नए प्रकार का आतंकवाद शुरू हो गया है, जिसे उन्होंने फेसबुक आतंकवाद बताया।
सदन में चर्चा के दौरान डेका ने कहा कि कुछ लोग फेसबुक पर सही-गलत और भ्रामक बातें लिखकर असम के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की छवि खराब करने और लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रामक प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जाना चाहिए।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

