राज्यपाल ने महिला दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं
इटानगर, 07 मार्च (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक ने
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर राज्य की महिलाओं को हार्दिक
शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय, 'दान से लाभ', एक सशक्त सत्य की याद दिलाता है कि जब हम उद्देश्यपूर्ण दान करते हैं, तो हम सभी का विकास होता है। समय, ज्ञान, संसाधन, प्रोत्साहन और अवसर का उदार योगदान परिवर्तन की लहरें पैदा
करता है।
उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को समर्थन, सशक्तिकरण और
पहचान मिलती है, तो परिवार मजबूत होते हैं, समुदाय अधिक
लचीले बनते हैं और समाज समग्र रूप से प्रगति करता है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव
से कहीं अधिक है। यह एक आह्वान है, क्योंकि यह हमें
जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले अमूल्य योगदान को
पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रेरित करता है। महिलाएं परिवारों की रीढ़, समुदायों के स्तंभ और प्रगति की प्रेरक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि अरुणाचल
प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी
हैं, जो अपने परिवारों को मजबूत करने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और
सामुदायिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका लचीलापन, साहस और उत्कृष्टता राज्य के विकास और समृद्धि को आकार दे रही है, और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है, क्योंकि वह जानती है कि समावेशी और समृद्ध समाज के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक
है।
इस महत्वपूर्ण दिन के अवसर पर, मैं प्रत्येक
महिला से आह्वान करता हूं कि वह अपने महत्व पर विश्वास करे, अपने अधिकारों का दावा करे और आत्मविश्वास के साथ बेहतर अवसरों, नेतृत्व और आर्थिक स्वतंत्रता की ओर अग्रसर हो।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

