home page

तामुलपुर में व्यय पर्यवेक्षक का आगमन, चुनावी खर्च निगरानी होगी सख्त

 | 

तामुलपुर (असम), 17 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र तामुलपुर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों- 43 तामुलपुर (अनुसूचित जनजाति) और 44 गोरेश्वर के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक नील वेंकट दुर्गा प्रवीण आज तामुलपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने चुनावी व्यय निगरानी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से अपना दायित्व संभाल लिया है।

जिले में चुनावी खर्च से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आम जनता के सुझाव प्राप्त करने के लिए व्यय पर्यवेक्षक से सीधे संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए उनका संपर्क नंबर 97076 80422 जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और आम नागरिकों से चुनावी व्यय संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा