home page

कवैमारी रिजर्व की 22 हजार बीघा भूमि पर जल्द चलेगा बेदखली अभियान

 | 
कवैमारी रिजर्व की 22 हजार बीघा भूमि पर जल्द चलेगा बेदखली अभियान


बजाली (असम), 22 जून (हि.स.)। असम के बजाली जिले में स्थित कवैमारी रिजर्व की लगभग 22 हजार बीघा भूमि पर जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। यह घोषणा स्थानीय विधायक धर्मेश्वर राय ने की है।

विधायक राय ने कहा कि कवैमारी रिजर्व की बड़ी मात्रा में भूमि संदिग्ध नागरिकों के कब्जे में है। आरोप है कि कई परिवारों ने रिजर्व क्षेत्र की हज़ारों बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और वहां तालाबों की खुदाई के साथ-साथ तामूल (सुपारी) एवं पान की खेती भी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराकर वहां गोरुखुटी परियोजना की तर्ज पर एक विकासात्मक परियोजना स्थापित करने की योजना बना रही है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और शीघ्र ही व्यापक उच्छेद अभियान चलाया जाएगा।

विधायक ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर उसका उपयोग जनहित और कृषि एवं पशुपालन आधारित विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश