शिवसागर के यमुना इलाके में जिला प्रशासन का बेदखली अभियान
| Nov 9, 2026, 12:47 IST
शिवसागर (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। असम के शिवसागर जिले के यमुना इलाके में जिला प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बेदखली अभियान फिर से शुरू किया।
प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे दो दिन पहले भी जिला प्रशासन ने इसी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था।
सोमवार को शुरू किए गए ताजा अभियान के तहत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान कितने मकानों और अन्य निर्माणों को हटाया गया है तथा कितनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

