home page

लखीमपुर में 132 परिवारों की सरकारी जमीन से बेदखली शुरू

 | 
लखीमपुर में 132 परिवारों की सरकारी जमीन से बेदखली शुरू


लखीमपुर (असम), 13 नवंबर (हि.स.)। असम के लखीमपुर जिले के बोगीनदी इलाके सें शुक्रवार सुबह से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे 132 परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।

प्रशासन ने इस अभियान के तहत कुल 320 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शुक्रवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने अवैध कब्जे वाले इलाकों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। अभियान के तहत सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश