home page

हिमंत की वजह से असम के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं: सत्राधिकार

 | 
हिमंत की वजह से असम के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं: सत्राधिकार


गुवाहाटी, 15 मई (हि.स.)। आउनीआटी सत्र के सत्राधिकार श्री श्री पीताम्बर देव गोस्वामी ने आज कहा कि डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम का प्रत्येक खिलंजिया (लोकल) स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।

उन्होंने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के खिलंजिया लोगों, वैष्णव सत्र-संस्कृति तथा असम की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया है। संवेदनशील मुद्दों पर मुख्यमंत्री की स्पष्ट और दृढ़ भूमिका के कारण राज्य के लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

सत्राधिकार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी पांच वर्षों में भी मुख्यमंत्री सत्र-संस्कृति, धार्मिक संस्थानों तथा असम की सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा के लिए और अधिक सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश