गुवाहाटी में कृत्रिम बाढ़ रोकने के लिए वैज्ञानिक समाधान पर सेमिनार
गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)। एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजीनियर्स के तत्वावधान में ‘गुवाहाटी की कृत्रिम बाढ़ की समस्या के इंजीनियरिंग समाधान’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में गुवाहाटी में बार-बार होने वाले जलभराव और कृत्रिम बाढ़ की समस्या के तकनीकी समाधान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर अरूप कुमार शर्मा और बराक वैली इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर दिगंत गोस्वामी विशिष्ट विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा कृत्रिम बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग उपायों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता अभियंता जेएन खाटनियार, वरिष्ठ अभियंता केशव चंद्र सैकिया तथा जल निकासी एवं सीवरेज विशेषज्ञ अभियंता प्रशांत कुमार गोगोई भी उपस्थित रहे।
सेमिनार में गुवाहाटी की ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने तथा वैज्ञानिक एवं टिकाऊ इंजीनियरिंग उपायों के माध्यम से कृत्रिम बाढ़ की समस्या से निपटने पर विशेष जोर दिया गया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

