सेवा संकल्प सप्ताह के तहत ‘किशोरियों का सशक्तिकरण’ कार्यक्रम आज
| Feb 26, 2026, 08:35 IST
गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत “किशोरियों का सशक्तिकरण” विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम असम लोक भवन द्वारा महिला एवं असम बाल विकास विभाग तथा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन असम खानापाड़ा स्थित प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में किया जाएगा। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में किशोरियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास से संबंधित पहलों को सुदृढ़ करना है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

