home page

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक नवंबर से शुरू होगी हाथी सफारी

 | 
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक नवंबर से शुरू होगी हाथी सफारी


गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक नवंबर से पर्यटकों के लिए हाथी सफारी शुरू होगी। आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर पहले नवंबर से मिलेगा।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अपने एक सींग वाले गैंडों और समृद्ध जैव विविधता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हाथी सफारी शुरू होने से पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवों के बीच प्राकृतिक वातावरण का अनुभव करने का एक और अवसर मिलेगा। काजीरंगा असम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और राज्य के पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश