home page

बाग्राकोट–सिवोक रेलखंड में ट्रैक पर दिखा हाथी, चालक ने तत्परता से रोकी मालगाड़ी

 | 
बाग्राकोट–सिवोक रेलखंड में ट्रैक पर दिखा हाथी, चालक ने तत्परता से रोकी मालगाड़ी


कोकराझार (असम), 04 सितम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के बाग्राकोट–सिवोक रेलखंड के बीच शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हाथी के आ जाने से कुछ समय के लिए सतर्कता की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना डाउन एसजीयूजे कंटेनर मालगाड़ी के परिचालन के दौरान सुबह करीब 6:15 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, किलोमीटर 29/1 के पास डाउन एसजीयूजे कंटेनर ट्रेन के लोको पायलट (एलपी) सकेंद्र कुमार और सहायक लोको पायलट (एएलपी) गगन माथुर ने रेल ट्रैक पर एक हाथी को चलते हुए देखा। स्थिति को तुरंत भांपते हुए चालक दल ने बिना देर किए ट्रेन की गति नियंत्रित कर दी और मालगाड़ी को रोक दिया।

ट्रेन को रोककर हाथी को सुरक्षित रूप से रेल ट्रैक से दूर जाने का अवसर दिया गया। चालक दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना को टाल दिया गया तथा हाथी भी सुरक्षित रूप से आगे बढ़ गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा