home page

असम में फिर बढ़े अंडों के दाम, प्रति प्लेट 30 रुपये की बढ़ोतरी

 | 
असम में फिर बढ़े अंडों के दाम, प्रति प्लेट 30 रुपये की बढ़ोतरी


गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में अंडों के दाम में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।

बाजार सूत्रों के अनुसार, पहले प्रति प्लेट अंडे की कीमत 170 रुपये थी, जो अब बढ़कर 200 रुपये हो गई है। इसी तरह एक कार्टून अंडों की कीमत पहले 1150 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1200 रुपये हो गई है।

व्यापारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले अंडों की कीमत में वृद्धि के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। बाहरी राज्यों में उत्पादन कम होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में उछाल आया है।

अंडों के दाम में इस बढ़ोतरी का असर आम लोगों के बजट के साथ-साथ अंडा आधारित खाद्य व्यवसायों पर भी पड़ सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश