home page

असम चुनाव 2026: ईसीआई ने असम में 4 सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने की मंज़ूरी दी

 | 
असम चुनाव 2026: ईसीआई ने असम में 4 सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने की मंज़ूरी दी


गुवाहाटी, 28 मार्च (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग ने असम विधानसभा के लिए 2026 में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य में 4 सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इनमें से तिनसुकिया, ग्वालपारा, बिश्वनाथ और श्रीभूमि जिलों में एक-एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने की मंज़ूरी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इन सहायक मतदान केंद्रों को स्थापित करने के प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए थे, क्योंकि इन जिलों के कुछ मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या आयोग द्वारा तय की गई सीमा से ज़्यादा थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा, प्राकृतिक कारणों और मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए, निर्वाचन आयोग ने जोनाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र '4 नंबर काबु सिवागुरी लोअर प्राइमरी स्कूल' को '4 नंबर सिलाई एमई स्कूल' में स्थानांतरित करने की भी मंज़ूरी दे दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय