home page

महाअष्टमी पर शक्तिआश्रम बारोवारी दुर्गा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

 | 

कोकराझार (असम), 19 अक्टूबर (हि.स.)। महाअष्टमी के पावन अवसर पर आज मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा राज्य भक्तिमय हो उठा। राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ कोकराझार जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूजा मंडपों में मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में कोकराझार जिले के फकीराग्राम अंतर्गत शक्तिआश्रम बारोवारी दुर्गा मंदिर में बीटीसी के कार्यकारी सदस्य कर्मेश्वर राय और बाउखुंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रूपम चंद्र राय पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना से पूर्व उन्होंने शक्तिआश्रम बारोवारी दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

महाअष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किए जाने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा पूजा परिसर भक्तिमय बना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा