home page

फकीराग्राम में नगर पालिका पदाधिकारियों ने किया दुर्गा पूजा मंडपों का निरीक्षण

 | 
फकीराग्राम में नगर पालिका पदाधिकारियों ने किया दुर्गा पूजा मंडपों का निरीक्षण


कोकराझार (असम), 18 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय दुर्गोत्सव की सप्तमी तिथि के अवसर पर आज कोकराझार जिले के फकीराग्राम नगर पालिका के पदाधिकारियों ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श किया तथा पूजा की तैयारियों, आयोजन और समग्र व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान दुर्गोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर फकीराग्राम नगर पालिका की ओर से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया। नगर पालिका की इस पहल से पूजा समितियों को आयोजन में सहायता मिलने के साथ ही दुर्गोत्सव की खुशियों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गोत्सव को लेकर फकीराग्राम क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। विभिन्न पूजा मंडपों में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा