home page

बाक्सा में सड़क पर चलते डंपर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

 | 
बाक्सा में सड़क पर चलते डंपर में लगी आग, मची अफरा-तफरी


बाक्सा (असम), 24 नवंबर (हि.स.)। असम के बाक्सा जिले के मुसलपुर में सड़क पर चलते समय एक डंपर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर सड़क पर चल रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। डंपर चालक ने आशंका जताई कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। सड़क पर चलते वाहन में आग लगने की घटना को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

इस घटना से पूरे इलाके में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग से डंपर को हुए नुकसान तथा घटना के वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश