home page

बगाईगांव के होटल के कमरे में डीएसपी खगेश्वर राभा का शव बरामद, मौत को लेकर रहस्य

 | 
बगाईगांव के होटल के कमरे में डीएसपी खगेश्वर राभा का शव बरामद, मौत को लेकर रहस्य


बंगाईगांव (असम), 22 अक्टूबर (हि.स.)। असम के बंगाईगांव जिले में एक होटल के कमरे से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) खगेश्वर राभा का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी की मौत को लेकर रहस्य गहरा गया है।

गुरुवार को पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डीएसपी खगेश्वर राभा का शव बंगाईगांव स्थित जाह्नवी रीजेंसी होटल के एक कमरे में मिला। होटल के कमरे में पुलिस अधिकारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की परिस्थितियों और मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश