home page

4 मई को कामरूप (मेट्रो) जिले में ड्राई डे घोषित

 | 

गुवाहाटी, 03 मई (हि.स.)। कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए 4 मई को जिले में ड्राई डे घोषित किया है। इस संबंध में जिला आयुक्त द्वारा आदेश जारी किया गया है, ताकि मतगणना की प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जारी निर्देश के अनुसार, सभी थोक और खुदरा शराब की दुकानें, गोदाम तथा इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) और देशी शराब बेचने वाले प्रतिष्ठान मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शराब के परिवहन पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अतिरिक्त, क्लब, बार, होटल, लघु स्तर के शराब निर्माण इकाइयों और स्थानीय डिस्टिलरी को भी ड्राई डे लागू रहने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारी व्यापारियों और आम जनता से आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है तथा उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश