विजयादशमी के अवसर पर 21 अक्टूबर को कोकराझाड़ जिले में ड्राई डे घोषित
कोकराझाड़ (असम), 21 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी के अवसर पर जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोकराझाड़ जिला प्रशासन ने 21 अक्टूबर, 2026 को ड्राई डे घोषित किया है।
कोकराझाड़ के जिला आयुक्त एवं जिला दंडाधिकारी पंकज चक्रवर्ती द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उक्त दिन जिले के सभी आईएमएफएल थोक गोदाम, खुदरा शराब की दुकानें, ‘ऑन’ एवं ‘ऑफ’ लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठान, क्लब तथा देशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
यह आदेश असम आबकारी अधिनियम, 2000 की धारा 52(1) के तहत जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारियों के विरुद्ध संबंधित कानूनों एवं नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

