home page

डिमो में नशे में धुत चालक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल

 | 
डिमो में नशे में धुत चालक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल


शिवसागर (असम), 18 अप्रैल (हि.स.)। डिमो के हरिपारा आली इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जब कथित रूप से नशे में धुत एक वाहन चालक ने सामने से आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि वाहन संख्या एएस-04 एएच 9725 ने बीती रात विपरीत दिशा से आकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक, जिसकी पहचान आठाबाड़ी निवासी ताजिद हुसैन के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक को बचाया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश