धिंग पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, 10 कंटेनर जब्त
| Nov 12, 2026, 10:50 IST
नगांव (असम), 12 नवंबर (हि.स.)। असम में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए धिंग पुलिस ने एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महिबुर रहमान के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया है कि बीती रात पुलिस द्वारा चलाए गये अभियान के दौरान तस्कर के कब्जे से मादक पदार्थों से भरे 10 कंटेनर बरामद किए गये। बरामदगी के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

