home page

ढेकियाजुली के रौनतपुर में नशा के विरूद्ध जागरूकता सभा आयोजित

 | 
ढेकियाजुली के रौनतपुर में नशा के विरूद्ध जागरूकता सभा आयोजित


ढेकियाजुली के रौनतपुर में नशा के विरूद्ध जागरूकता सभा आयोजित


शोणितपुर (असम), 05 जुलाई (हि.स.)। शोणितपुर जिला के रंगापारा थाना अंतर्गत ढेकियाजुली क्षेत्र के रौनातपुर ताराजुली पार्ट तीन में नशा के विरूद्ध आज जागरूकता सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन असम चाय जनजाति महिला समिति (आतुवा) संस्था, गांव रक्षक वाहिनी समिति, गांव विकास समिति एवं आबकारी विभाग के संयुक्त सहयोग से नशा मुक्त हेतु जागरूकता सभा का आयोजन किया।

जागरूकता कार्यक्रम में आतुवा समिति की अध्यक्ष मिशमीधन, रौनतपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक बिनोद दीघाल, ताराजुली चाय बागान वेलफेयर समिति, गांव रक्षक वाहिनी और रंगापारा थाना प्रभारी तथा रंगापारा आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर, स्थानीय महिला एवं पुरुष आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आरंभ में समिति की ओर से सभी अतिथियों को फुलाम गामोछा पहनाकर स्वागत किया गया।

आबकारी विभाग द्वारा जागरूकता सभा में मूलत: मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम संबंधी पहलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, स्वस्थ और उत्पादक जीवनशैली को बढ़ावा देने, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और नशामुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने को लेकर व्याख्यान दिये गये। नशे की लत का कोई एक कारण नहीं होता।आज हमसब एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त होंगे। कारण बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए।

आबकारी विभाग ने कहा कि हम सब मिलकर अपने ज़िले, अपने क्षेत्र व गांव आदि स्थानों में मादक द्रव्यों के सेवन की समस्याओं से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं। इस तरह के व्यसन से अक्सर घरों में लोगों को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। वहीं थाना प्रभारी ने खास तौर पर-गांव में चुलाई शराब (देसी शराब) को लेकर उपस्थित लोगों को कानूनी हिसाब-किताब समझाया, साथ ही तीन वर्ष कानून की सजा का भी उल्लेख किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा