असम: नाजिरा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
| Oct 28, 2026, 18:19 IST
शिवसागर (असम), 28 अक्टूबर (हि.स.)। असम के नाजिरा के बिहुबर अंतर्गत औगुरीजान में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान त्रिनयन बरगोहाईं और नवजीत चेतिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा है।
हालांकि, अभियान के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी और गिरफ्तार युवकों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

