home page

जोरहाट में पिस्टल के साथ ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

 | 

जोरहाट (असम), 26 अगस्त (हि.स.)। असम के जोरहाट में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में आजादुर रहमान को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज बताया कि कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक आईफोन 17 और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, आजादुर रहमान जोरहाट के सिनामारा इलाके के रूपनगर में किराये के मकान में रह रहा था। मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश