home page

ड्रग्स के खिलाफ सरकार और विपक्ष एकजुट, मुख्यमंत्री ने सहयोग की सराहना की

 | 
ड्रग्स के खिलाफ सरकार और विपक्ष एकजुट, मुख्यमंत्री ने सहयोग की सराहना की


गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को ड्रग्स की समस्या पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान में विपक्ष के सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई बार पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में नशामुक्ति केंद्रों से भी ड्रग्स की आपूर्ति होने की शिकायतें सामने आती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार नशामुक्ति केंद्रों को पूरी तरह ड्रग्स मुक्त रखने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी ताकि वे केवल पुनर्वास और उपचार का कार्य करें।

सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में समाज से ड्रग्स जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश