100 सप्ताह में ड्रग-फ्री इंडिया का लक्ष्य, तस्करों की संपत्ति जब्त होगी: असम भाजपा
गुवाहाटी, 07 सितंबर (हि.स.)। असम भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगले 100 सप्ताह में देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प का स्वागत किया है। पार्टी मीडिया पैनलिस्ट प्रियंका तामुली ने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी चल-अचल संपत्तियां जब्त करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 के बीच देशभर में 1.18 करोड़ किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1.84 लाख करोड़ रुपये है। असम में भी 2021 से अब तक 2,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
असम भाजपा के अनुसार, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए विशेष एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की जाएगी। पार्टी ने कहा कि अभियान के तहत तस्करी नेटवर्क के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

