home page

डीआरएम देवेंद्र सिंह ने कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण

 | 
डीआरएम देवेंद्र सिंह ने कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण


डीआरएम देवेंद्र सिंह ने कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण


-स्वच्छता सुधार और दूसरी पिट लाइन का कार्य तेज करने के निर्देश

कोकराझार (असम), 23 अगस्त (हि.स.)। अलीपुरद्वार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) देवेंद्र सिंह ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिट लाइन, सिक लाइन, यार्ड तथा महानंदा एक्सप्रेस के रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्यों का जायजा लिया।

मंडल कार्यालय की ओर से आज जारी जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को कोचिंग डिपो में स्वच्छता के मानकों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रखरखाव कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने दूसरी पिट लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने डिपो की कार्यप्रणाली, रखरखाव व्यवस्था और परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा