home page

पूसीरे के डीआरएम ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का किया निरीक्षण

 | 
पूसीरे के डीआरएम ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का किया निरीक्षण


पूसीरे के डीआरएम ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का किया निरीक्षण


पूसीरे के डीआरएम ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का किया निरीक्षण


कोकराझार (असम), 09 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के अलीपुरद्वार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) देवेंद्र सिंह ने आज 15483 डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में सवार होकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, खानपान की गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पेंट्री कार में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति, यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, कोचों की सफाई, विद्युत एवं यांत्रिक उपकरणों के उचित संचालन, सुरक्षा संबंधी उपकरणों तथा यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बेडरोल की स्थिति की बारीकी से जांच की।

इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं, समस्याओं और यात्रा संबंधी अनुभवों की जानकारी भी ली। साथ ही, ट्रेन में तैनात ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ तथा पेंट्री कार के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के निरीक्षणों के माध्यम से यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा रेल सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा