home page

अलीपुरद्वार से न्यू दोमोहोनी तक पूसीरे के डीआरएम ने किया निरीक्षण

 | 
अलीपुरद्वार से न्यू दोमोहोनी तक पूसीरे के डीआरएम ने किया निरीक्षण


अलीपुरद्वार से न्यू दोमोहोनी तक पूसीरे के डीआरएम ने किया निरीक्षण


अलीपुरद्वार से न्यू दोमोहोनी तक पूसीरे के डीआरएम ने किया निरीक्षण


-रेलवे सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा

कोकराझार (असम), 21 नवम्बर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के अलीपुरद्वार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) देवेंद्र सिंह ने अलीपुरद्वार जंक्शन से न्यू कूचबिहार होते हुए न्यू दोमोहोनी रेलवे स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

अलीपुरद्वार मंडल की ओर से आज बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान संबंधित रेलखंड में रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया, ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) उपकरणों तथा अन्य रेलवे परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया। रेल परिचालन की सुरक्षा, आधारभूत संरचनाओं के रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक पहलुओं पर ध्यान दिया गया।

इसके अलावा डीआरएम ने धुपगुड़ी, फालाकाटा और न्यू दोमोहोनी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर परिचालन व्यवस्था एवं यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की। धुपगुड़ी और फालाकाटा स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष, पैनल रूम, यात्री सुविधाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाएं, स्टेशन यार्ड तथा सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया गया।

न्यू दोमोहोनी स्टेशन पर भी सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे यार्ड, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई। डीआरएम ने रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर रखरखाव, परिचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुचारु एवं विश्वसनीय रेल सेवा उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाना, विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा