गुवाहाटी के लालगणेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फ्लाईओवर का उद्घाटन
| May 22, 2026, 19:54 IST
गुवाहाटी, 22 मई (हि.स.)। लंबे इंतजार के बाद महानगर के साइकिल फैक्ट्री-लालगणेश को जोड़ने वाले नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फ्लाईओवर को शुक्रवार शाम आम लोगों के लिए खोल दिया गया। शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने फ्लाईओवर का औपचारिक उद्घाटन किया।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 की राज्य स्व-अग्राधिकार विकास निधि के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। लगभग 376 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर से महानगर में यातायात जाम की समस्या कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
उद्घाटन समारोह में गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र की सांसद बिजुली कलिता मेधी तथा विधायक विजय कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

