home page

असम विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए डॉ. हाब्बे टेरोन, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 | 
असम विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए डॉ. हाब्बे टेरोन, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


गुवाहाटी, 06 जुलाई, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. हाब्बे टेरोन के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि पर्वतीय क्षेत्र तथा नवगठित आमरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. टेरोन ने सदैव निष्ठा, ईमानदारी और दायित्वबोध के साथ जनसेवा की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी में भी वह अपनी दक्षता, दूरदर्शिता और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा असम विधानसभा की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने डॉ. टेरोन के कार्यकाल के सफल, प्रभावी और स्मरणीय होने की कामना करते हुए उन्हें पुनः शुभकामनाएं दीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश