भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। भारत रत्न एवं महान संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के अवसर पर आज पूरे असम में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
जालुकबाड़ी स्थित समन्वय तीर्थ को इस विशेष अवसर के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका को याद किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा भी जालुकबाड़ी के समन्वय तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हैं।
इसी बीच, डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा, असम प्रदेश के राज्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आज बशिष्ठ चारिआली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जन्म शताब्दी के अवसर पर पूरे राज्य में गीत-संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए महान कलाकार डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

