home page

डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी देश को दे रहे दिशा : हिमंत बिस्व सरमा

 | 
डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी देश को दे रहे दिशा : हिमंत बिस्व सरमा


गुवाहाटी, 14 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान अमूल्य है और उनके विचार आज भी देश को दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित अंबेडकर के आदर्श भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

डॉ. सरमा ने कहा कि वंचितों और शोषितों की आवाज़ बनकर डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। उनकी जयंती के अवसर पर पूरा देश इस महान युगपुरुष को श्रद्धापूर्वक नमन् करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश