home page

दीपावली को लेकर असम में उत्साह, बाजारों में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और दीयों की धूम

 | 
दीपावली को लेकर असम में उत्साह, बाजारों में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और दीयों की धूम


गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर असम में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। त्योहार के मद्देनजर राज्यभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में विभिन्न प्रकार के पटाखों, आतिशबाजी, सजावटी रोशनी और मिट्टी के दीयों की दुकानें सज गई हैं।

इस वर्ष आतिशबाजी के बाजार में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित पटाखे लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पूर्वोत्तर भारत के मुख्य वाणिज्यिक केंद्र गुवाहाटी के फैंसी बाजार में भी दीपावली को लेकर विशेष चहल-पहल है। यहां रंग-बिरंगी आतिशबाजी और विभिन्न प्रकार के पटाखों से दुकानें भरी हुई हैं। लोग त्योहार की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

वहीं, राज्यभर के कुम्हार और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगर दीपावली के मद्देनजर दिन-रात दीये और मिट्टी के अन्य सामान तैयार करने में जुटे हुए हैं। त्योहार के कारण पारंपरिक मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता काफी बढ़ गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश