home page

कामरूप (मेट्रो) जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

 | 
कामरूप (मेट्रो) जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न


गुवाहाटी, 06 जून (हि.स.)। आहूत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर कामरूप महानगर (मेट्रो) जिल विकास आयुक्त पारिजात भुइंया की अध्यक्षता में शनिवार को जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला विकास आयुक्त ने टीकाकरण के क्षेत्र में 5 वर्ष से कम उम्र का को भी बच्चा न छूटे इसकके लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया।

टीकाकरण दिवस को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को अपने-अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला आयुक्त केशियो करण पेगू, प्रभारी स्वास्थ्य सेवा संचालक डॉ. रमणी दत्ता शर्मा, जिला प्रतिषेधक अधिकारी डॉ. भबेंद्र कुमार दास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समाज कल्याण, शिक्षा आदि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय