कामरूप में जनगणना तैयारियों की समीक्षा
कामरूप (असम), 05 जुलाई (हि.स.)। आगामी जनगणना की तैयारियों के तहत कमरूप के जिला जनगणना अधिकारी बिक्रम छेत्री ने अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी तथा जनगणना निदेशालय के अधिकारियों के साथ रंगिया और कमलपुर राजस्व सर्किलों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दौरे के दौरान गांववार एन्यूमरेशन ब्लॉक डेटा तैयार करने, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का व्यापक डाटाबेस तैयार करने तथा उनके प्रशिक्षण की योजना की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीएमएमएस पोर्टल पर डेटा के रखरखाव और अद्यतन के संबंध में संबंधित टीमों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
रंगिया राजस्व सर्किल के निरीक्षण के दौरान सह-जिला आयुक्त नबजीत पाठक भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए और अधिकारियों के साथ मिलकर सर्किल की समग्र तैयारियों का आकलन किया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

