home page

जाली नोटों के कथित कारोबारी अब्दुल गफूर को दिसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
जाली नोटों के कथित कारोबारी अब्दुल गफूर को दिसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार


गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (हि.स.)। असम में जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिसपुर पुलिस ने कथित जाली नोट तस्कर अब्दुल गफूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि शुक्रवार देर रात मंगलदै से उसे गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिसपुर पुलिस ने इससे पहले जाली नोटों के कारोबार के सिलसिले में अजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान अजय विश्वकर्मा ने कथित तौर पर अब्दुल गफूर का नाम लिया था।

बताया जाता है कि अजय विश्वकर्मा ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अब्दुल गफूर के नेतृत्व में गुवाहाटी में जाली नोटों का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने गफूर की तलाश तेज कर दी थी।

शुक्रवार रात मंगलदै से गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस जाली नोटों के कारोबार के नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों तथा नकली नोटों के वितरण से जुड़े पहलुओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश