home page

गुवाहाटी के भरलुमुख में बने दिनेश गोस्वामी फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन

 | 
गुवाहाटी के भरलुमुख में बने दिनेश गोस्वामी फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन


गुवाहाटी, 04 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के भरलुमुख में निर्मित दिनेश गोस्वामी फ्लाईओवर का उद्घाटन आज शाम किया जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने इस फ्लाईओवर से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

लगभग एक किलोमीटर लंबा यह ओवरब्रिज पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे तेज गति से निर्मित पुलों में से एक माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया, जो राज्य में तीव्र गति से हो रहे बुनियादी ढांचा विकास को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज शाम औपचारिक रूप से इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से शहर के पश्चिमी हिस्से में आवागमन और अधिक सुगम होने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश