home page

सम्राट चौधरी के बिहार भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर दिलीप सैकिया ने दी शुभकामनाएं

 | 
सम्राट चौधरी के बिहार भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर दिलीप सैकिया ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 14 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बिहार में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सैकिया ने अपने संदेश में इस महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारी के लिए चौधरी को बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चौधरी के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में मजबूत और स्थिर सरकार प्रदान करेंगे।

उन्होंने आगे आशा व्यक्त की कि चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश