home page

डिजिटल डिज़ाइन एवं 3डी प्रिंटिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 | 
डिजिटल डिज़ाइन एवं 3डी प्रिंटिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन


गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कामरूप जिले के बोंगोरा स्थित टेक सिटी में डिजिटल डिज़ाइन एवं 3डी प्रिंटिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक केंद्र प्रधानमंत्री-डेवाइन योजना के तहत भारत सरकार की पूर्ण वित्तीय सहायता से 53.84 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र असम में उन्नत विनिर्माण, नवाचार और इंडस्ट्री 4.0 आधारित औद्योगिक विकास को नई गति देगा। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, विनिर्माण, एमएसएमई, तेल एवं गैस, खनन, कृषि तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक 3डी प्रिंटिंग और डिजिटल डिज़ाइन तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह सेंटर कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में 2,500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल असम को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश